क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत जामो बाजार (एसएच-96) से ईमिलिया मोड़, हरदिया मोड़ होते हुए गोपालगंज जिला के दिघवा दुबौली (एसएच-96) तक जाने वाली पथ कई वर्षो से खराब है ;2. क्या यह बात सही है कि मुख्य अभियंता, उत्तर पथ निर्माण विभाग, बिहार के ज्ञापांक-1960 दिनांक-18.06.25 द्वारा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के साथ प्रेषित अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) पथ निर्माण विभाग बिहार के यहां रूपये 85,51,50,000.00/- मात्र का प्राक्कलन तकनीकी अनुमोदनोपरांत ( अंडर सीआरआईएफ) का प्रशासनिक स्वीकृत हेतु लंबित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जामो बजार से दिघवा-दुबौली तक जाने वाली पथ को प्रशासनिक स्वीकृति देकर निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?