क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे की:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चकिया प्रखंड अंतर्गत एनएच 27 पिपरा से कल्याणपुर जानेवाली सड़क जर्जर हो गई है जिससे आमजनों को आवागमन में कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क के जीर्णोद्धार के साथ चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार रखती है; नहीं ,तो क्यों?