क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या-104 पानापुर थाना से प्रखंड मुख्यालय पानापुर होते हुए सतजोड़ा बाजार 2 लेन पथ एवं पानापुर थाना शिनिचरा बाजार से मोरिया PMGSY पथ एवं SH-90 गवन्द्री (तरैंया) से सरेंया रत्नाकरण होते हुए नारायणपुर शिवमंदिर SH-104 सिंगल लेन होने के कारण आवागमन में आमजनों को काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पथों का चौड़ीकरण कब तक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?