क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1. क्या यह बात सही है कि अररिया ज़िला के फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मझुआ पंचायत के गोपालपुर से विनोदपुर (किरकिचिया) जाने वाली सड़क पर पुल नहीं रहने के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है;2 . क्या यह बात सही है कि पुल के अभाव में विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों एवं मरीजों को बरसात के मौसम में उक्त मार्ग से आवागमन लगभग बाधित हो जाता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार गोपालपुर–विनोदपुर (किरकिचिया) मार्ग पर कब तक पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?