क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1.क्या यह बात सही है की कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड एवं प्राणपुर प्रखंड में किसानों द्वारा प्रशिक्षण के अभाव में भी भारी मात्रा में मखाना एवं मक्का का उत्पादन किया जाता है; 2.क्या यह बात सही है की सरकार द्वारा स्थानीय विपणन केंद्र नहीं होने के कारण प्राणपुर एवं आजमनगर के किसानों को मक्का एवं मखाना का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है; यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार प्राणपुर एवं आजमनगर प्रखंड में मखाना एवं मक्का किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र तथा विपणन केंद्र अथवा कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने का विचार रखती है; हॉं, तो कब तक, नहीं तो क्यों?