क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत आंजन जलाशय का मुख्य केनाल लक्ष्मीपुर प्रखंड के रंगीनिया, खिरिया, बेला, बलजारा, डाकिया, छपरघुट्टु, बदरौड, सलौन, महुआटाड़, आदि अनुसूचित जाति की आबादी वाले गावों के समीप से गुजरने के बावजूद उक्त गांवों के सैकड़ों एकड़ खेतों में पटवन (पानी ) की सुविधा नहीं होने से किसानों के फसल प्रत्येक वर्ष क्षति से उक्त गांव के किसान गरीबी की मार झेल रहे हैं; यदि हाँ, तो सरकार आंजन जलाशय के मुख्य कनेाल के 41 नम्बर चेन से नहर बनाकर/पाईप लाईन बिछाकर उक्त गांवों के किसानों के खेतों तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?