क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- (1) क्या यह बात सही है कि भूमिहीनों को आवास हेतु पाँच डिसमील ज़मीन देने का प्रावधान है; (2) क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत पालीगंज प्रखंड के लालगंज सेहरा पंचायत स्थित उदयनगर तथा खानपुरा तारणपुर पंचायत के खानपुरा टाँडी में दशकों से बसे दलितों को अब तक जमीन का वासगीत पर्चा नहीं दिया गया है; यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त गाँवों में बसे भूमिहीन दलित परिवारो जमीन का वासगीत पर्चा देने का विचार तख्ती है, नहीं तो क्यों ?