क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के NH 27 पिपराकोठी से निकलने वाली RWD की पथ 23KM जो कल्याणपुर होते हुए राजपुर चकिया केसरिया PWD पथ में जुड़ती है जिसमें कई प्रमुख संस्थाएं एवं व्यस्त बाजार अवस्थित है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त RWD के पथ को PWD पथ में अधिग्रहित कर इसका चौड़ीकरण, उच्चीकरण एवं नाला निर्माण कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?