क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1.क्या यह बात सही है कि पटना नगर निगम क्षेत्र के बहादुरपुर हाॅउसिंग काॅलोनी, भूतनाथ रोड के एम0 आई0 जी0 सेक्टर-6 के ब्लाॅक नं0-7 एवं 8 के पीछे का नाला की सफाई/उड़ाही कार्य नहीं कराये जाने के कारण नाला का गंदा पानी अन्यत्र बह रहा है, जिससे उक्त क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ने एवं दुर्गंध फैलने से आवासित आम जनता को बहुत परेशान होती है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त नाला की सफाई/उड़ाही का कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?