क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखण्ड अन्तर्गत कुकुरबाघी पंचायत के भरमडांगी से चनाबाड़ी के बीच सोनामती नदी पर पुल नहीं होने से यहाँ के जनता को पंचायत मुख्यालय एवं माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को विद्यालय जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हॉ, तो सरकार उक्त स्थान पर पुल का निर्माण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है ,नहीं, तो क्यों ?