क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़क का मरम्मती /पक्कीकरण करने का प्रावधान किया गया है, परन्तु पटना जिलान्तर्गत विक्रम विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत प्रखंड नौबतपुर, पंचायत – गोनवां, ग्राम – बाबुपुर में प्राथमिक विद्यालय से छठ घाट होते हुए नहर रोड से ग्राम रौनिया वाले रोड तक सङक जर्जर हो जाने से आमजन के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित सड़क का मरम्मती /पक्कीकरण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?