क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत आदापुर प्रखण्ड के दुबहा बाजार बरियारपुर से इमली तक और इसी सड़क में पासवान टोला से नरेश चौक तक जाने वाली सड़क अभी तक कच्ची होने के कारण आम जनता को आवागमन में समस्या होती है ;यदि हाँ, तो सरकार उक्त कच्ची सड़क को पक्की सड़क में कब तक बदलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?