क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत पारू विधानसभा के पारू गरीबा चौक से बाया जगदीशपुर, बाजितपुर होते हुए मगुराहिया चौक तक जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का जीर्णोद्धार/पुनर्निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?