क्या मंत्री,गृह विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय के वार्ड संख्या-1 में गोपाल ब्रह्म्स्थान है जिसका प्रांगण लगभग 5 एकड़ का है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त धार्मिक स्थल पर हजारों श्रद्वालु प्रत्येक दिन आते हैं परन्तु ब्रहम्स्थान के प्रांगण में चहारदीवारी नहीं रहने के कारण यहाँ असामाजिक तत्वों का जमवाडा लगा रहता है एवं भू-माफिया द्वारा भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है जिससे श्रद्वालुओं को काफी कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं ,तो क्या सरकार गोपालब्रह्म्स्थानको अतिक्रमण मुक्त कराकर चाहारदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है; हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?