क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिलान्तर्गत विधान सभा क्षेत्र बाराचट्टी अंतर्गत बेलहरिया में गुलशकरी नदी पर एवं लाडू-कोशिला के बीच निरंजना नदी पर पुल का निर्माण कार्य प्रारम्भ है; परन्तु इन दोनों पुलों के बीच ग्राम-बिन्दा तथा ग्राम-गम्हरा के बीच गोखुला तथा गुलशकरी नदी के संगम के समीप पुल का निर्माण नहीं होने से उक्त दोनों पुलों की उपयोगिता कम हो जाती है; यदि हाँ, तो सरकार ग्राम-बिन्दा तथा ग्राम-गम्हरा के बीच कबतक पुल बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?