क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती प्रखंड में दानापुर पथ के दानापुर पहाड़ी के नीचे सिंधिया नाला पर पुल का निर्माण नहीं होने से उक्त पथ में गाड़ियों के साथ ही वहां की आमजनों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ;यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान पर उच्च स्तरीय आर. सी. सी पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?