क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बॉका जिला के कटोरिया प्रखण्ड में हलमुना डैम तक गंगा का पानी लाया गया है, जिससे खेती की सिचाई होती है, परन्तु हलमुना डैम से चांदन डैम तक पाईप से पानी नहीं लाने के कारण हजारो एकड़ भूमि बंजर रह जाती है, यदि हां तो सरकार कटोरिया एवं बौसी प्रखण्ड में हलनुमा डैम से चांदन डैम तक पाईप से पानी लाकर खेतो की सिचाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?