क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-क्या यह बात सही है कि बांका जिला के बौसी प्रखंड अन्तर्गत स्थित चांदन डैम में अत्यधिक गाद जमा हो जाने के कारण जल प्रवाह बाधित हो रहा है जिससे बाढ़, जल-जमाव एवं कृषि भूमि के उपज में समस्या उत्पन्न हो रही है, यदि हां, तो सरकार कब तक चांदन डैम के गाद की सफाई कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?