क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बॉका जिला के कटोरिया प्रखण्ड में सिचाई के अभाव में हजारों ऐकड़ भूमि बंजर रह जाती है;2. क्या यह बात सही है कि बॉका जिला में हलमुना डैम है, जिसमें पानी संग्रह रहता है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार हलमुना डैम से पाईप लाईन से पानी लाकर कटोरिया प्रखण्ड के हजारों ऐकड़ खेतों की सिचाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?