क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बॉका जिला के कटोरिया प्रखण्ड अन्तर्गत कटोरिया से भलजोर जाने वाली सड़क की लम्बाई 46 कि0मी0 सिंगल लेन की सड़क है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क पर महादलित, अनु0 जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ी की आबादी है, तथा सिंगल लेन की सड़क होने से आये दिन जाम लगा रहता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कटोरिया प्रखण्ड अन्तर्गत कटोरिया से भलजोर जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?