स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-18/05/2024 के अंक में प्रकाशित शीर्षक " वन भूमि अतिक्रमणकारियों की खैर नहीं: मंत्री/बनेगा म्युजियम " के आलोक में क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत वाल्मीकिनगर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उदेश्य से म्युजियम बनाये जाने की योजना है जिसमें वाटर म्युजियम पार्क में 7डी के माध्यम से वाल्मीकिनगर टाईगर रिजर्व की विस्तृत जानकारी वन्यजीव, पहाड, जंगल की दर्शनीय एवं ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी चलचित्र के माध्यम से दी जानी है,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त म्युजियम बनवाने का विचार रखती है, नही तो क्यो ?