क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिले के (1). स्व0बिरजु कुमार, पिता-गणेश पासवान, ग्राम- हरैल, प्रखंड- मोहिउदीन नगर की मृत्यू दिनांक 12.2.2023 (2). स्व0 प्रिंस कुमार, पिता- जितेन्द्र कुमार पासवान, ग्राम- कल्याणपुर बस्ती पुरब, प्रखंड- मोहिउदीन नगर, मृत्यु तिथि- 30.10.2022, (3). स्व0 निवास कुमार, पिता- श्री जमदार सिंह, ग्राम- जौनापुर, प्रखंड- मोहनपुर, मृत्यु तिथि- 05.10.2022, (4). स्व0 राजेश राम, पिता-स्व0 कुलदीप राम, ग्राम -घटहाटोल, प्रखंड- मोहिउदीन नगर, मृत्यू तिथि- 27.06.2021 की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी, जिसका सत्यापन विभाग द्वारा किये जाने के बावजूद आज तक मृतकों के आश्रित परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है, यदि हां तो सरकार कबतक उक्त मृतकों के आश्रितों को मुआवजा राशि का भुगतान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?