क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज प्रखंड में हरदी टेढ़ा पंचायत के पकड़ी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पकड़ी में चहारदिवारी एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण छात्राओं को काफी कठिनाई हो रही है; यदि हाँ तो सरकार उक्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पकड़ी में शौचालय सहित चहारदीवारी का निर्माण करने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?