क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखण्ड शेरघाटी के ग्राम पंचायत- चेरकी स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में चहारदीवारी तथा ग्राम पंचायत चिताबकला स्थित प्राथमिक विद्यालय मौजमा में चहारदीवारी नहीं रहने से हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त विद्यालयों में चहारदीवारी बनवाने का विचार करती है, नहीं तो क्यों ?