क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि शिक्षा सेवक / शिक्षा सेवक तालीमी मरकज के शिक्षक जो प्राथमिक विधालय / मध्य विधालय में 16 वर्षों से अनवरत अपनी सेवा देते आ रहे हैं को मानदेय के रूप में मात्र 22000 रुपया ही दिया जाता है जिससे उनको जीवन यापन में कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार शिक्षा सेवक / तालीमी मरकज को नियमित वेतनमान देने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों?