क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अन्तर्गत समेली प्रखण्ड स्थित +2 धर्मपुर गाँधी उच्च विद्यालय कृष्ण नगर नरैहिया संचालित है, परन्तु डिग्री कॉलेज नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के लिए 40 कि०मी० की दूरी पर स्थित डिग्री कॉलेज में नामांकन करना पड़ता है जबकि उक्त उच्च विद्यालय डिग्री कॉलेज बनने की सभी अर्हता रखता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त उच्च विद्यालय को डिग्री कॉलेज में उत्क्रमित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?