क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1.क्या यह बात सही है कि सरकारी विद्यालयों के एक लाख से ज्यादा शिक्षकों ने अपने तबादले के लिए आवेदन किया है;2. क्या यह बात सही है कि शिक्षकों का पदस्थापन गृह जिले से 200 किलोमीटर की दूरी पर होने से पति-पत्नी को भिन्न-भिन्न स्थानों पर पदस्थापित रहने के कारण गंभीर परिवारिक संकट उत्पन्न हो गया है ;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक शिक्षकों को उनके गृह जिला में स्थानांतरित करने का विचार रखती है ?