क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा खेल मैदान का सुदृढ़ीकरण का कार्यक्रम चल रहा है; यदि हाँ तो सरकार पूर्वी चम्पारण जिला के नेहरू स्टेडियम, पिपरा कोढ़ी खेल मैदान को खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत कबतक विकसित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?