क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत इस्माईलपुर प्रखंड के परवत्ता पंचायत में एकमात्र खेल का मैदान जो विद्यालय की भूमि पर अवस्थित है, का मानक के अनुरूप निर्माण नहीं होने तथा सौन्दर्गीकरण के अभाव के कारण खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त नहीं है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त खेल मैदान का मानक के अनुरूप निर्माण तथा सौन्दर्गीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?