क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत प्रखण्ड रंगराचौक के तिनटंगा दियारा में विगत वर्ष गंगा नदी में आई बाढ़ से भारी कटाव हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा बाढ़ समाप्ति के उपरांत कटावरोधी कार्य किया गया था, फिर भी कटाव नहीं रूक सका है, जिसके कारण आम ग्रामीणों में दहशत का महौल है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थलों पर कटाव से बचाव हेतु कटाव निरोधी कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?