क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत नवगछिया एवं इस्माईलपुर प्रखण्ड के महादेवपुर नवगछिया पथ में शाहपुर (साहू) परवत्ता से तेतरी तथा तेतरी हटिया से एन0एच0 31 पकड़ा मोड़ तक सड़क की चौड़ाई अत्यन्त कम है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क बिक्रमशीला सेतू पहुॅच पथ जाम होने की स्थिति में एन0एच0 31 तक पहुचने का एकमात्र वैकल्पिक मार्ग है;3. यदि उपरोक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़क वर्णित खंड के चौड़ीकरण/मजबूतीकरण एवं उन्नयन करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं , तो क्यों ?