क्या माननीय मंत्री , उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत नवगछिया एवं आस-पास की हजारों हेक्टेयर भूमि में केला एवं मक्का की काफी उपज होती है;2. क्या यह बात सही है कि इस क्षेत्र में इन फसलों पर आधरित एक भी उद्योग स्थापित नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार नवगछिया प्रखंड में एन0एच0 31 के समीप केला प्रसंस्करण एवं मक्का प्रसंस्करण अथवा ग्रेन इथेनॉल से संबंधित उद्योग कब तक स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?