क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कदवा प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों के आवासन हेतु आवास नहीं है जिससे उक्त पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवासन करने में काफी कठिनाई होती है, यदि हां, तो सरकार कब-तक उक्त प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?