क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के चेनारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिवसागर प्रखंड के ग्राम सोनहर में स्थित घरनई ताल का बांध लगभग आठ वर्षों से क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण लगभग छह सौ एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई बाधित है यदि हाँ तो क्या सरकार कब तक उक्त क्षतिग्रस्त बांध का पुनर्निर्माण कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?