क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत परिहारी के वार्ड नं0-1 में स्थित खजुरी वितरणी नहर के आर0डी0-12 के पास कलभर्ट नहीं रहने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है; यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थल पर कबतक कलभर्ट निर्माण करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?