क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखंड-आमस के ग्राम पंचायत-कलवन के ग्राम-करमाईन में चहका से बड़ा पुल पईन तक एवं ग्राम-कलवन में देवी स्थान से इमलिया कुआं तक नाला नहीं रहने से अधिकांशतः घरों का अपशिष्ट जल के साथ-साथ वर्षा जल का जमाव सडकों पर रहने से ग्रामीणों को असुविधा होती है;2. यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त स्थानों पर नाला का निर्माण करवाने का विचार करती है, नहीं तो क्यों ?