क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के सबौर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में दो परिसरों को जोड़ने के लिए अंडरपास के निर्माण का कार्य रेलवे द्वारा एनओसी निर्गत नहीं करने की वजह से बाधित है , यदि हां तो सरकार कबतक एनओसी प्राप्त कर उक्त कार्य को कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?