क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड अर्न्गत पंचायत-टभका के वार्ड संख्या-01, 04, एवं 10 में महादलितों के घरों तक नल का जल नहीं पहुँचता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वार्डों में नल से जल पहुँचाने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?