क्या मंत्री, नगर विकाश एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत मैरवा नगर पंचायत के मझौली चॉक पर सड़क के दोनो तरफ गहरा गढ़ा हो गया है, तथा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से लेकर महुअवारी नहर पुल तक नाला ध्वस्त हो चुका है, जिससे आयेदिन दुघर्टना होती रहती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त नाला का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?