क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि गयाजी जिलान्तर्गत अतरी विधानसभा मोहड़ा प्रखंड के जेठियन पंचायत में तरवाना साइड पर पुल के अभाव में स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन, कृषि कार्य एवं आपातकालीन सेवाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है;यदि हां तो सरकार जेठियन पंचायत के तरवाना साइड पर पुल का निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य कब तक प्रारंभ कराने पर विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?