स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रा में दिनांक- 05.05.2023 के अंक में प्रकाशित शीर्षक “संतघाट स्थित मुक्तिधाम का किया जाएगा जीर्णोद्वार” के आलोक में क्या मंत्री , नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत नगर निगम, बेतिया के संतघाट में 39 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम का निर्माण किए जाने की स्वीकृति वितीय वर्ष 2023-2024 में दी गई है;2. क्या यह बात सही है कि मुक्तिधम निर्माण स्थल का निरीक्षण विभागीय अभियंताओं द्वारा महापौर की उपस्थिति में दिनांक- 04.05.2023 को कर लिया गया है, उसके बावजूद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार संतघाट में मुक्तिधम का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?