क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अन्तर्गत कुरसेला प्रखण्ड के जरलाही पंचायत के मोकाना टोला मधेली गाँव में खाता संख्या-499 खेसरा-662 रकबा-2.82 एकड़ एवं मलेनिया गाँव में खाता संख्या-1427 खेसरा 5564 रकबा-2.45 खेसरा-5571 रकबा-1.22 खेसरा-5569 रकबा-0.49 पर कटाव पीड़ित परिवारों को पुनर्वासित किया गया है परन्तु बासगीत पर्चा नहीं दिये जाने के कारण कोई भी सरकारी लाभ इन पुनर्वासित परिवारों को नहीं मिल पा रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त खाता खेसरा रकबा पर बसे पुनर्वासित परिवारों को वासगीत पर्चा देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?