क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत प्रखण्ड खिगरसराय के ग्राम जगडीहा में नल जल योजना के तहत पानी का संचालन किया गया है ,2. क्या यह बात सही है कि उक्त ग्राम में छः माह पहले नल-जल का संचालित किया हुआ पाईप 300 मीटर टुट गया है जिसके कारण पुरे ग्राम में पानी का संचालन नही हो पा रहा है, ग्रामीण लोग पानी के अभाव में काफी परेशानी का सामना कर रहें ,3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त ग्राम में 300 मीटर टुटे हुए पाईप को बदलकर ग्रामीणों को पानी का सुविधा दिलवाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नही तो क्यों?