क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र नहीं होने से किसानों को कृषि से जुड़े प्रशिक्षण, शोध, मिट्टी जॉँच सहित अन्य कार्यां में काफी कठिनाई होती है; जबकि ग्राम नाहस खंगरैठा में कृषि विभाग का 30 एकड़ जमीन भी उपलब्ध है;यदि उपर्युक्त खंड के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक बिस्फी प्रखंड में कृषि विज्ञान केन्द्र खोलने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?