क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियन्त्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के इस्लामपुर एवं एकंगरसराय प्रखण्ड के सकरी पंचायत के ग्राम सकरी में चितरंजन पासवान के समीप, छोटी पैठना के देवी स्थान के समीप गोन्दर विगहा में हनुमान मंदिर के पास विगत चार वर्षो से मरम्मति के अभाव में चापाकल बंद है,यदि हाँ, तो सरकार उक्त दोनों प्रखण्डों में खराब पड़े चापाकलों को कब-तक मरम्मत कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?