क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर अंचल के पंचायत- रासपुर पतसिया पुरव के गंगा कटाव से विस्थापित हुए सैकड़ों परिवार जो वाटर वेज बाँध पर शरण लिए हुए है उन्हें खाली करने हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है तथा उक्त बांध पर बसे 67 परिवारों को जमीन उपलब्ध कारकर वासगीत पर्चा उपलब्ध कराया गया है और शेष परिवार वंचित है ; यदि हाँ तो सरकार शेष बचे परिवारो को जमीन उपलब्ध कराकर वासगीत पर्चा देने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?