क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भूमिहीनों को आवास हेतु पाँच डिसमील जमींन देने का प्रावधान हैं,2. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत केवटी एवं सिंघवाड़ा प्रखंड के कई पंचायतों में दशकों से बसे दलितों को अबतक जमींन का वासगीत पर्चा नहीं दिया गया हैं जिस कारण उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल रहा हैं ?3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार इसकी जाँच कराकर केवटी एवं सिंघवाड़ा प्रखंड अंतर्गत दशकों से बसे दलितों को वासगीत पर्चा देने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नही तो, क्यों?