क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि : -1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला सहित प्रदेश के 33 जिलों में केंद्रीय भू जल बोर्ड द्वारा भू जल जाँच कर दिए गए गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार आयरन क्लोराइड आर्सेनिक सहित नाइट्रेट और यूरेनियम तक की मात्रा मानक से अत्यधिक अर्थात प्रतिकूल पाया गया है ?2. क्या यह बात सही है कि प्रति लीटर भूजल में आयरन अनुमान्य एक मिलीग्राम के जगह 2.7 मिलीग्राम, फ्लोराइड 1.5 मिलीग्राम के जगह 4.58 मिलीग्राम, आर्सेनिक मानक 10 पीबीबी से अधिक , नाइट्रेट मानक 45 मिलीग्राम से अधिक पाया गया है जो स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल है ?3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो,सरकार भूजल की गुणवत्ता के सुधार हेतु जल्द से जल्द ठोस व कारगर कदम उठाने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?