क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वर्त्तमान में गया शहर क्षेत्र के विभिन्न नालों का पानी फल्गु नदी में ही बहाया जा रहा है?2. क्या सरकार फल्गु नदी को गंदगी से मुक्त कराने का विचार रखती है?3. क्या सरकार की ओर से शहरी नाले के पानी का जल शोधन की ब्यवस्था है ?4. यदि उपरोक्त प्रश्न खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो फलगु नदी को गंदगी से कब तक मुक्त किया जायेगा, नहीं तो क्यों ?