Back to Legislative Questions Repository
Q.No 312Starred Question Listed

चुनाव खर्च बचाने

श्री राजवंशी महतो (141) (चेरिया बरियारपुर ) सहकारिता 06 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने  की कृपा करेगें कि क्या यह बात सही है किः-1. क्या यह बात सहीं है कि बिहार सरकारी सोसायटी अधिनियम 1935 (यथा संसोधित 2008) के तहत निबंधित समिति यथा प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लि० के निर्वाचन परिणाम के उपरान्त अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के ग्यारह सदस्य निर्वाचन होता है;2. क्या यह बात सहीं है कि पैक्स निर्वाचन होने के पश्चात विरोधी सदस्य द्वारा सात सदस्य से त्यागपत्र दिलाने के पश्चात पुनः निर्वाचन कराया जाता है, जिससे पुनः चुनाव कराने पर बेवजह चुनाव का खर्च बढ़ता है तथा आपस में मनमुटाव होता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लि० के निर्वाचन परिणाम के उपरान्त अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के ग्यारह सदस्य में जो भी सदस्य त्यागपत्र देते है, उस रिक्त सिट पर अकेले चुनाव कराने का प्रावधान करने का  विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ।

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
06 मार्च, 2025
Member
श्री राजवंशी महतो (141) (चेरिया बरियारपुर )
Department
सहकारिता
Ministry
सहकारिता
MLA Profile
Raj Vanshi Mahto (141)
Raj Vanshi Mahto (141)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Cheria Bariarpur - Begusarai (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
10 Sep 1955